प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरू में इसरो के कमांड सेंटर में चन्द्रयान-3 मिशन की टीम के धैर्य और दृढता को सलाम किया। इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गये और उन्हें बधाई तथा शुभकामना देते हुए कहा कि भारत चन्द्रमा पर है, और विक्रम जिस जगह पर उतरा है उसे ‘शिव शक्ति’ बिन्दु का नाम दिया जायेगा। इससे आने वाली पीढियों को प्रेरणा मिलेगी कि हम मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बेंगलुरू पहुंचने के बाद उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने चन्द्रयान-3 की सफलता से भारत को गौरान्वित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों के समर्पण और लगन से ही देश ने अंतरिक्ष क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है।
इससे पहले हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड एचएएल के हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने वहां एकत्र लोगों को जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान का उदघोष कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह अपने आप को इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने से नहीं रोक सके और विदेश यात्रा से सीधे बेंगलुरू आ गये। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में रहने वाले भारतीय और विज्ञान, भविष्य तथा मानवता में विश्वास करने वाले लोग चन्द्रयान-3 की सफलता से खुश हैं। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की सफलता को मनाने के लिये सभी को धन्यवाद दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment