प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जल संरक्षण की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद पिछले 20 वर्षों में उत्तर गुजरात के सूखा क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। बनासकांठा के थराड़ में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न जलापूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में शुरू होने वाली जल संरक्षण परियोजनाओं से उत्तरी गुजरात के छह जिलों के एक हजार गांवों में सिंचाई में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से सरकार ने बारिश के पानी को समुद्र में बहने से रोकने, बांधों के निर्माण को सुनिश्चित करने तथा उत्तर गुजरात क्षेत्र में सुजलम सुफलाम योजना के सफल कार्यान्वयन पर ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गांवों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए डेयरी और पशुपालन सहित कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने बनासकांठा जिले को 4 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि में पानी की अधिक बचत करने वाले यानी ड्रिप सिंचाई नेटवर्क स्थापित करने के लिए बधाई दी। गुजरात की संघर्ष की भावना की प्रशंसा करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात ने हमेशा बाधाओं से लोहा लिया है और रास्ते में आने वाली चुनौतियों से सफलता पूर्वक सामना किया है।
इस अवसर पर राज्य के जल संसाधन मंत्री ऋषिकेश पटेल मौजूद थे। आज जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें कसारा से दंतिवाड़ा नर्मदा नहर पाइपलाइन शामिल है, जिसकी लागत एक हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक है। इस परियोजना से क्षेत्र के स्थानीय किसानों को लाभ पहुंचेगा। बाद में, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के असरवा में दो हजार नौ सौ करोड़ रुपये की दो रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को भी समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भावनगर-जेतालसर और असरवा-उदयपुर के बीच नई रेलगाडि़यों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment