प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए रवाना होने वाले भारतीय दल से बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने एक्सपर पोस्ट किया; “ओलंपिक के लिएपेरिस रवाना होने वाले हमारे दल से बातचीत की। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उनकी जीवन यात्रा और सफलताएं140 करोड़ भारतीयों को आशान्वित करती है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आप (ओलंपिक के लिए) जाने और जीतने के मूड में हैं और जब आप जीतकर लौटेंगे तो मैं आपका स्वागत करने के मूड में हूं। मेरी कोशिश है कि खेल जगत से जुड़े हमारे देश के सितारों से मिलता रहूं, नई चीजें सीखता रहूं, उनके प्रयासों को समझता रहूं और एक सरकार के तौर पर व्यवस्था में कुछ बदलाव करना हो, कुछ प्रयास बढ़ाने की जरूरत हो तो मैं उस दिशा में काम करता रहूं। मैं हर किसी से सीधा संवाद करने की कोशिश करता हूं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से बातचीत की। नीरज चोपड़ा ने कहा, “हमारे पास ओलंपिक के लिए अभी एक महीना है और ट्रेनिंग हमारी बहुत अच्छी चल रही है। कोशिश कर रहे हैं कि हम अपने आपको पूरा फिटकर के जाए और हम अपना 100% दें।”
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कहा, “मैं तीसरी बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। मैंने 2016 में रजत पदक जीता और 2020 में मैंने कांस्य पदक जीता। तो मैं उम्मीद करती हूं कि इस बार मैं पदक का रंग बदल सकूं और मैं इस साल एक और पदक लेकर आऊं।”
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment