प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुनर्चक्रण और ‘कचरे से धन’ के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए बेंगलुरु के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति और उनके बेटे के प्रयासों की सराहना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य लोगों से इस तरह के प्रयासों को साझा करने का आग्रह किया, जो पुनर्चक्रण और ‘कचरे से धन’ के बारे में और अधिक जागरूकता पैदा करेंगे।
डॉक्टर ने बताया है कि प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के अंत में उनका बेटा बड़ी मेहनत से अपनी नोटबुक से कागज के खाली पन्ने निकालता है और डॉक्टर उनका संग्रह करके अपने रफ कार्य और अभ्यास के लिए उपयोग करता है।
उक्त डॉक्टर के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “यह एक अच्छा टीम प्रयास है, जिसमें स्थायी जीवन का एक बड़ा संदेश है। आपको और आपके बेटे को बधाई।
दूसरों से भी इसी तरह के प्रयासों को साझा करने का आग्रह करता हूँ, जो पुनर्चक्रण और ‘कचरे से धन’ के बारे में और अधिक जागरूकता पैदा करेंगे।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment