प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री गति शक्ति – राष्ट्रीय मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी मास्टर प्लान का शुभारंभ किया और भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन में नए प्रदर्शनी परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने नये प्रदर्शनी परिसर मॉडल को भी देखा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस अवसर पर कहा कि भारत तेजी से प्रगति के पथ पर है और प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि का प्रतीक है। इस मास्टर प्लान से देश में बुनियादी ढांचे का नया प्रारूप उपलब्ध होगा और चल रही योजनाओं को मूर्तरूप देने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रालयों, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के समन्वय से यह मास्टर प्लान बनाया गया है। पीयूष गोयल ने कहा कि एनडीए सरकार देश के लोगों के लिए जीएसटी, आधार, रुपे कार्ड, वन नेशन वन राशन कार्ड सहित कई योजनाएं लेकर आयी। पीयूष गोयल ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को 15 महीनों के लिए मुफ्त राशन मिला है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment