प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड से विकसित भारत संकल्प यात्रा और पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान पीएम जनमन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा–केंद्र सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतकाल के अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए चार अमृत मंत्र दिये है। झारखंड के खूटी में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एक विकसित राष्ट्र बन सकता है यदि हम चार अमृत स्तंभों को सशक्त करें- देश की महिलाएं, किसान, पशु पालन, कृषि और मत्स्य पालन से जुड़े लोग, देश के युवा तथा नव मध्य वर्ग और निर्धन वर्ग। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन चारों स्तभों को सशक्त और सुदृढ़ करने के लिए हमें अगले 25 वर्ष तक और अधिक ऊर्जा से काम करना होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर 24 हजार करोड़ रुपये की लागत योजना प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान- पीएम जन मन का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य जनजातीय वर्ग के सुविधा वंचित लोगों को सड़क, दूरसंचार सम्पर्क, बिजली, सुरक्षित आवास, साफ पेयजल, सुलभ शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण तथा आजीविका अवसर उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए बजट में छह गुना बढ़ोतरी की है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का भी शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य प्रमुख सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लभार्थियों तक सुनिश्चित करना है। इसके तहत प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना शिक्षा और सम्पर्क वैन को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिये लगातार प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आठ करोड़ से अधिक किसानों के लिए 18 हजार करोड़ रुपये की पांचवी किस्त भी जारी की। उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में लगभग शत प्रतिशत बच्चों और नवजात शिशुओ का टीकाकऱण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत देश के लगभग 70 प्रतिशत परिवारों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
प्रधानमंत्री ने देश के 18 हजार गांव के विद्युतीकरण का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लेने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि झारखंड ने भी रेल नेटवर्क के पूरी तरह विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार ने यह भी गांरटी दी है कि दो करोड़ महिलाए जल्द ही लखपति दीदी योजना के तहत लाभन्वित होंगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है जो महिलाओं को सशक्त बनाये जाने के संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले पीएम विश्वकर्मा योजना भी शुरु की गई जिससे देश के सभी शिल्पकारों को लाभ होगा। उन्होंने झारखंड सरकार से वर्ष 2025 में झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर 25 जन कल्याणकारी योजना लागू करने की योजना तैयार करने का आग्रह किया। ताकि सभी जनजातीय क्षेत्रों का समयबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती पर खूंटी में उनके जन्मस्थल उलिहातु गांव में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। वे बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मिले। कार्यक्रम के समापन के बाद राज्यपाल राधा कृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बिरसा मुडा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री को भावभीनी विदाई दी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment