Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने जोशीमठ में जमीन धंसने की स्थिति पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की, हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोशीमठ नगर की स्थिति पर उत्‍तराखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के साथ टेलिफोन पर बात की। मुख्‍यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को स्थिति की जानकारी दी। मुख्‍यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को अनेक मकानों में दरारें आने के बाद लोगों के पुनर्वास योजना के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने जोशीमठ के लोगों की मदद के लिए हरसभंव वित्‍तीय और तकनीकी सहयोग का आश्‍वासन दिया। एक ट्वीट मुख्‍यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति तथा सरकार के कार्यों पर व्‍यक्तिगत रूप से निगरानी रखें हुए हैं।

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने जोशीमठ में जमीन धंसने की स्थिति की उच्‍चस्‍तरीय बैठक में समीक्षा की। बैठक के बाद राज्‍य के मुख्‍य सचिव, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ जोशीमठ पहुंचे तथा प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ स्थिति पर विचार-विमर्श किया। मुख्‍य सचिव ने बताया कि देशभर के विशेषज्ञ वैज्ञानिक जोशीमठ में भूस्‍खलन के कारणों का पता लगा रहे हैं और जो कुछ भी आश्‍वयक होगा वह किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण है और स्‍थानीय प्रशासन इसके लिए निरंतर काम कर रहा है। मुख्‍य सचिव ने स्‍थानीय लोगों से अपील की कि किसी भी स्थिति में कोई जोखिम न उठाएं। उन्‍होंने मनोहर बाग, सिंहद्वार और मारवाडी जैसे खतरे से जुझ रहे क्षेत्रों का दौरा भी किया।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

10 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

11 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

11 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

11 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

11 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.