Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बीस हजार करोड़ रुपये लागत की विविध विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में बीस हजार करोड़ रुपये लागत की विविध विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। सांबा जिले में पल्ली पंचायत से देश भर की सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से जम्मू-कश्मीर में विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन का प्रतीक है कि आज कश्मीर में पंचायतीराज दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की सभी योजनाएं अब घाटी में लागू की जा रही है। लोग अब इन योजनाओं का लभा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कशमीर में वर्षों से जिन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिला, वह भी अब आरक्षण का लाभ ले रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के तीन खण्डों की आधारशिला भी रखीं। इसे साढ़े सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने सांबा में 108 जन औषधि केन्द्रों के साथ पल्ली गांव में पांच सौ किलो वाट के सौर बिजली संयंत्र का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बनिहाल काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन भी किया। इस पर तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। करीब साढ़े आठ किलोमीटर लम्बी इस सुरंग से बनिहाल और काजीगुंड के बीच की दूरी 16 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा में डेढ़ घंटे की बचत होगी। प्रधानमंत्री ने साढ़े आठ सौ मेगावाट रैटल हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 540 मेगावाट क्वार हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की भी आधारशिला रखी, जो किश्तवाड़ जिले में चेनाब नदी पर बनाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत सरोवर पहल का शुभारंभ भी किया। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य जम्मू-कश्मीर को ऐसी सड़क से जोड़ना है जो सभी मौसम के लिए अनुकूल हो। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब देवी कन्याकुमारी एक ही सड़क से वैष्णो देवी से जुड़ जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

4 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

4 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

4 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

4 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.