प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री कायरियाकोस मित्सोताकिस से मुलाकात की। दोनों राजनेताओं ने अकेले और शिष्टमंडल के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ग्रीस के जंगलों में लगी आग की दुखदायी घटना में होने वाली जन व संपत्ति की हानि के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ग्रीस के प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने चन्द्रयान अभियान की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और इसे मानवता की सफलता के रूप में व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई, जिनमें व्यापार व निवेश, रक्षा व सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, अवसंरचना, डिजिटल भुगतान, नौवहन, फ़ार्मा, कृषि, प्रवास व आवागमन, पर्यटन, कौशल विकास, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच मेल-मिलाप जैसे क्षेत्र शामिल थे। दोनों राजनेताओं ने यूरोपीय संघ, हिंद-प्रशांत और भूमध्यसागर सहित क्षेत्रीय तथा बहुपक्षीय मु्द्दों पर भी चर्चा की। दोनों राजनेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय कानून, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति सम्मान का आह्वान किया।
दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment