प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण की पहली खुराक देने का शत-प्रतिशत लक्ष्य पाने पर राज्य सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण की गति बनाये रखने और लोगों को इसके प्रति जारूरक बनाने के प्रयास निरंतर किए गए। प्रधानमंत्री राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्साकर्मियों तथा कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गोवा ने केंद्र द्वारा भेजी सहायता, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से गांवों में भी हर लाभार्थी तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि गोवा ने सुशासन और जीवन को सरल बनाने का उदाहरण पेश किया है। राज्य में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है और जल-जीवन मिशन भी सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गोवा असीम संभावनाओं वाला राज्य है और इसकी पहचान और भूमिका का विस्तार करने का समय आ गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टरों, अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गोवा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है और कोविड से यह पर्याप्त रूप से सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने बताया कि मोपा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र नई अपेक्षाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।
गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से चलाए गए जागरूकता अभियान के कारण राज्य टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर सका है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment