प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “गुजरात सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले पार्टी के सभी सहयोगियों को बधाई। ये वे उत्कृष्ट कार्यकर्ता हैं जिन्होंने सार्वजनिक सेवा और हमारी पार्टी के विकास के एजेंडे को बढ़ाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्हें आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।”
गुजरात में आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की। दोपहर बाद राजधानी गांधीनगर स्थित राज भवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। एक बडा कदम उठाते हुए सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने नहीं दोहराए जाने वाले सिद्धांत के आधार पर नया मंत्रिमंडल बनाया है। दस केबिनेट और चौदह राज्य मंत्रियों सहित मंत्रिमंडल में कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में दो महिला सदस्य शामिल हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतेन्द्र वघानी, ह्ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघव जी पटेल, कानूभाई देसाई, कीर्ति राणा, नरेश पटेल, प्रदीप सिंह परमार और अर्जुन सिंह चौहान ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
नए मंत्रिमंडल में हर्ष सांघवी, जगदीश पांचाल, ब्रिजेश मेरजा, जीतू भाई चौधरी, मुकेश पटेल, अरविंद रैयानी, कुबेर भाई दिनदर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, आर सी मकवाना, विनोद मोरादिया और देवभाई मालम सहित सुश्री मनीषा वकील और सुश्री निमिषा सुतार राज्य मंत्री बनाई गई हैं।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment