प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम में पुनर्विकसित कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया और गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा, “बापू का ये साबरमती आश्रम हमेशा से एक अद्भुत ऊर्जा का केंद्र रहा है। जब भी किसी को यहां आने का अवसर मिलता है, हम बापू की प्रेरणा को अपने भीतर स्पष्ट रूप से महसूस कर सकते हैं। सत्य और अहिंसा के आदर्श, देश के प्रति समर्पण का संकल्प, गरीबों और वंचितों की सेवा में ईश्वर की सेवा का भाव – साबरमती आश्रम बापू के इन मूल्यों को आज भी जीवित रखता है।”
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा, ”पिछले कई वर्षों से आश्रम में कुछ काम चल रहा था और आश्रमवासियों के परिवार यहीं रहते थे। उनके सहयोग के बिना, यह पुनर्विकास परियोजना संभव नहीं होती। इस पूरी प्रक्रिया में भूमि अधिग्रहण कानून की कोई जरूरत नहीं पड़ी। आपसी सहयोग, विश्वास और संवाद के माध्यम से हमने एक समाधान ढूंढ लिया।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment