प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में सात, लोक कल्याण मार्ग पर अपने आवास में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले एन.सी.सी. और युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के कैडेटों, एन एस एस के स्वयंसेवियों, कलाकारों तथा जनजातीय समुदाय के अतिथियों से मुलाकात की।
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता और विविधता पर जोर दिया तथा सभी प्रतिभागियों से विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ संवाद करने का अनुरोध किया, जिससे एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद से समझ बढेगी और एकता बनेगी, जो राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों को पूरा करना होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक व्यक्ति से एकजुट रहने और सामूहिक प्रयासों से राष्ट्र को सुदृढ करने का अनुरोध किया। उन्होंने युवाओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित भी किया। प्रधानमंत्री ने अनुशासन, समय पालन तथा सवेरे जगने तथा डायरी लिखने जैसी अच्छी आदतों के बारे में भी बात की।
प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान सरकार के उन कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया जिनसे लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि तीन करोड लखपति दीदी बनाने की योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण है।
एक प्रतिभागी ने अपनी मां की कहानी का उल्लेख किया जिन्हें इस योजना से लाभ मिला है और उनके उत्पाद निर्यात किये जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने किफायती डाटा दरों का भी उल्लेख किया और बताया कि इनसे संपर्क बढा है और डिजिटल इंडिया को गति मिली है। स्वच्छता पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर 140 करोड भारतीय, स्वच्छता का संकल्प ले लें तो भारत हमेशा स्वच्छ रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक पेड मां के नाम पहल की उपयोगिता का भी उल्लेख किया और प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां की याद में एक पेड लगाने को कहा।
उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर दिया और प्रत्येक व्यक्ति को योग करने, फिट रहने तथा आरोग्य के लिए समय निकालने को कहा। उन्होंने कहा कि यह मजबूत और स्वस्थ राष्ट्र के लिए आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर विदेशी प्रतिभागियों से भी बातचीत की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment