प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के केवडिया में स्टेचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश को एकजुट करने में सरदार पटेल के बहुमूल्य योगदान के प्रति श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि एकता हमेशा से ही भारत की अनूठी विशेषता रही है लेकिन देश को तोडने और विभाजित करने की कोशिशें आज तक चल रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे धर्म, जाति और भाषा के आधार पर देश को बांटने की नकारात्मक सोच से बचें।
प्रधानमंत्री मोदी ने कल मोरबी में पुल ढहने की घटना में मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि केन्द्र राज्य सरकार की मदद के लिए हरसंभव सहायता दे रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।
एकता दिवस परेड में सीमा सुरक्षा बल और पांच राज्य पुलिस बलों के दस्तों ने हिस्सा लिया। 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में पुलिस खेल पदक जीतने वाले छह खिलाडियों ने भी परेड में हिस्सा लिया। मोरबी पुल दुर्घटना के कारण इस अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिये गए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment