Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार के अन्तर्गत नए भर्ती करीब 71 हजार कार्मिकों को आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नियुक्ति पत्र दिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के अन्तर्गत नए भर्ती किए गए करीब 71 हजार कार्मिकों में आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नियुक्ति पत्र दिए। नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार प्रतिभाशाली और क्षमतावान युवाओं को उचित अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज नई नीति और कार्यनीति से देश में नए अवसरों के द्वार खुले हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और दुनिया बड़ी उम्मीद के साथ भारत की ओर देख रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उन कार्यक्रमों में से एक है जो ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में रोजगार के एक समान अवसर प्रदान करते है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा शासित राज्य देश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी चुने हुए कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान करने का अवसर प्रदान करती है।

नवनियुक्त कार्मिक केन्‍द्र सरकार के अंतर्गत रेल प्रबंधक, स्‍टेशन मास्‍टर, निरीक्षक, कांस्टेबल, आशुलिपिक, डाक सहायक, आयकर निरीक्षक, सहायक प्रोफेसर, शिक्षक और नर्स सहित विभिन्‍न पदों पर कार्य करेंगे। चुने गए व्‍यक्तियों को कर्मयोगी प्रारंभ के जरिए प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह एक ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम है जो सरकार के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त कार्मिकों के लिए तैयार किया गया है। रोजगार मेला रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

41 minutes ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

41 minutes ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

41 minutes ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

41 minutes ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

3 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.