प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से अमृत काल में भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया है। वह आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद की साइंस सिटी में दो दिन के केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से वैज्ञानिकों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी संस्थानों के निर्माण पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्यों के उच्च शिक्षा संस्थानों में भी इनोवेशन लैब की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विज्ञान आधारित विकास की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश में काफी वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित अनुसंधान को स्थानीय स्तर पर ले जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जब देश अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है तो विज्ञान, समाज और संस्कृति का हिस्सा बन जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का नया भारत जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।
इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जीतूभाई वघानी, प्रधान सचिव पंकज कुमार उपस्थित थे। सम्मेलन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मंत्री, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन, युवा वैज्ञानिक और विद्यार्थी भी शामिल हुए।
सम्मेलन का आयोजन नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में केंद्र राज्य समन्वय और सहयोग तंत्र को मजबूत करने के लिए किया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment