प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे जापान के उत्कृष्ट नेता, उच्च वैश्विक राजनेता और भारत-जापान संबंधों के बड़े समर्थक थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने अपना प्रिय मित्र तथा विश्व ने एक महान दृष्टा खो दिया है।
शिंजो आबे को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक ब्लॉग में लिखा कि वर्ष 2007 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर जापान यात्रा के दौरान वे पहली बार शिंजो आबे से मिले। पहली मुलाकात के बाद से ही दोनों की मित्रता आधिकारिक प्रोटोकॉल के दायरे से ऊपर उठकर घनिष्ठ होती चली गई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2007 और 2012 के बीच और हाल ही में वर्ष 2020 के बाद शिंजो आबे जब प्रधानमंत्री के पद पर नहीं थे तब भी दोनों के व्यक्तिगत संबंध मजबूत रहे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी में अभूतपूर्व बदलाव लाने के लिए उन्हें शिंजो आबे के साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिंजो आबे भारत के साथ असैन्य परमाणु समझौता लागू करवाने के प्रति कृतसंकल्प थे। उन्होंने भारत को हाई स्पीड रेल यानी बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए उदार शर्तों पर ऋण दिलवाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-जापान संबंधों में शिंजो आबे के योगदान के लिए वर्ष 2021 में उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष मई में जापान यात्रा के दौरान उन्हें शिंजो आबे से मिलने का अवसर मिला, जिन्होंने हाल ही में जापान-भारत संघ के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। वे ऊर्जावान, आकर्षक, करिश्माई और हाजिर जवाब थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने उस दिन जब शिंजो आबे को अलविदा कहा, तो सोचा भी नहीं था कि यह उनकी अंतिम मुलाकात होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे शिंजो आबे की गर्मजोशी और ज्ञान, अनुग्रह और उदारता, मित्रता और मार्गदर्शन के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भले ही शिंजो आबे का असामयिक निधन हो गया हो, लेकिन उनकी विरासत हमेशा कायम रहेगी।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment