Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पीएम-सेतु योजना देश के युवाओं को विश्व की कौशल मांग के अनुरूप तैयार करेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पीएम-सेतु योजना देश के युवाओं को दुनिया की कौशल आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों-आई.टी.आई. का नेटवर्क वर्तमान उद्योग कौशल आवश्यकताओं को पूरा करने और अगले दस वर्षों में भविष्य की मांगों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कल नई दिल्ली में कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार परिवर्तन या पीएम सेतु योजना के शुभारंभ की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में शिक्षा, कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 62 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम-सेतु योजना से देश भर के एक हज़ार से ज़्यादा आईटीआई को लाभ होगा।

इंडस्‍ट्री और आईटीआई के बीच तालमेल को बढ़ाया जा रहा है। आज हमने इस दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। पीएम सेतु योजना की शुरूआत की गई है। देशभर में हमारे एक हजार से ज्‍यादा आईटीआई इन्‍स्‍टीटयूशन्‍स को इसका फायदा होगा। पीएम सेतु योजना के माध्‍यम से इन आईटीआईस को अपग्रेड किया जाएगा। आधुनिक मशीनें आएंगी। इंडस्‍ट्री के ट्रेनिंग एक्‍सपर्ट्स यहां आएंगे। एक तरह से पीएम सेतु योजना दुनिया की स्किल डिमांड से भी भारत के युवाओं को जोडेगी।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि एनडीए सरकार कौशल और नवाचार पर विशेष ध्यान देते हुए युवा शक्ति को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में कौशल और ज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नाम पर स्थापित किया जा रहा कौशल विश्वविद्यालय उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

साथियों मुझे खुशी है कि आजके कौशल दीक्षांत समारोह में बिहार को एक नई स्किल यूनिवर्सिटी मिली है। नीतिश जी की सरकार ने इस यूनिवर्सिटी का नाम भारत रत्‍न जननायक करपूरी ठाकुर जी के नाम पर रखा है। उनके नाम पर बनने वाली ये स्किल यूनिवर्सिटी सपने को आगे बढाने का सशक्‍त माध्‍यम बनेगी।

प्रधानमंत्री ने बिहार की मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का भी शुभारंभ किया, जिसके अंतर्गत हर साल लगभग पांच लाख स्नातक युवाओं को दो साल तक एक हजार रुपये का मासिक भत्ता और मुफ्त कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चार सौ नवोदय विद्यालयों और दो सौ एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित एक हजार दो सौ व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन किया।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

13 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

13 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

15 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.