प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में यातायात संपर्क को मजबूत करेगा और इससे लोगों को काफी आसानी होगी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि आम लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण हो और वे समृद्धि बढाने के लिए संपर्क सुविधा की शक्ति का लाभ उठा सकें।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल पहला विमान सफलतापूर्वक उतारा गया। दिल्ली से यह उडान कल दोपहर डेढ बजे पहुंची। विमान में भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ सवार थे। हवाई अड्डे की तैयारी के परीक्षण के दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम था। यह परीक्षण 15 दिसंबर तक जारी रहेंगे। नोएडा हवाई अड्डे से पहली व्यवसायिक उडान अप्रैल 2025 में शुरू होने की संभावना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment