Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के जाजपुर जिले के चांदीखोल में विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन कर राष्‍ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के पक्ष में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई परियोजनाएं ऐसी थीं जिनका शिलान्‍यास 2014 से पहले हुआ था। हमारी सरकार ने पिछले दस वर्षों के दौरान पारादीप रिफाइनरी परियोजना सहित उन सभी अधूरी परियोजनाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने देश में एक नई कार्य संस्कृति का निर्माण किया है।

प्रधानमंत्री ने आज ओडिसा के जाजपुर जिले के चांदीखोल में लगभग बीस हजार करोड रुपये लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन कर राष्‍ट्र को समर्पित किया। इनमें तेल और गैस राष्‍ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, परमाणु ऊर्जा, सडक और परिवहन से जुडी योजनाएं शामिल हैं। उन्‍होंने पारादीप मुख्‍य रेल मार्ग पर ई.एम.यू. सहित तीन नई रेलगाडियों को झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ओडिसा सहित पूर्वी भारत के विकास पर ध्‍यान केन्द्रित कर रही है, जो प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.