प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घाना की राजधानी एक्रा में कल राष्ट्रपति जॉन ड्रॉमनी महामा से वार्ता की। इस अवसर पर दोनों देशों ने 4 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि बैठक में भारत और घाना के बीच भागीदारी को व्यापक रूप देने का फैसला किया गया है।
आज राष्ट्रपति जी और मैंने हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को कॉम्प्रैहैंसिव पार्टनरशिप का रूप देने का निर्णय लिया है। घाना के राष्ट्रनिर्माण की गाथा में भारत केवल एक सहयोगी नहीं बल्कि एक सहयात्री है। हमारा द्विपक्षीय व्यापार तीन बिलियन डॉलर पार कर चुका है। आज हमने आपसी व्यापार को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
प्रधानमंत्री घाना की राजकीय यात्रा पर कल रात एक्रा पहुंचे थे। राष्ट्रपति जॉन ड्रॉमनी महामा ने हवाई अड्डे पर उनका औपचारिक स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर सहित 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति महामा ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन भी किया।
दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, कृषि, डिजिटल तकनीक, कौशल विकास और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। सुरक्षा पर भी विशेष चर्चा हुई। “भारत ने घाना को स्वास्थ्य, डिजिटल भुगतान, फार्मा और क्षमतावर्धन के क्षेत्रों में मदद देने की पेशकश की है। आतंकवाद के ख़िलाफ़ वैश्विक लड़ाई और संयुक्त राष्ट्र सुधार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बातचीत के बाद चार समझौते हुए-कल्चर, स्टैंडर्ड्स, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा, और विदेश मंत्रालयों के बीच सहयोग पर। इसके बाद राष्ट्रपति महामा ने प्रधानमंत्री के सम्मान में स्टेट बैंकवेट का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान-“ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से नवाज़ा गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment