Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ कई स्थानों पर हवाई अड्डों का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से कई स्थानों पर हवाई अड्डों का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले कई दिनों से मेरे समय की मर्यादा के कारण मैं एक ही स्थान से देश के अनेकों प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण कर रहा हूं। जब लोग सुनते हैं कि देश में एक साथ इतने हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, IIM, AIIMS लोग अचरज हो जाते हैं….लोग कहते हैं कि ये चुनाव का मौसम है, चुनाव के मौसम में पहले क्या होता था? पहले की सरकारों में बैठे लोग जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए घोषणाएं कर देते थे, कभी-कभी इनकी हिम्मत इतनी होती थी की सदन में भी रेलवे की घोषणाएं घोषित कर देते थे।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं।”

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

16 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.