Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने उज्‍बेकिस्‍तान के समरकंद में SCO के नेताओं के 22वें शिखर सम्‍मेलन में भाग किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उज्‍बेकिस्‍तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन के नेताओं के 22वें शिखर सम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन, चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग, पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और उज्‍बेकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति शॉवकत मिर्जियोयेव भी सम्‍मेलन में शामिल हैं।

शंघाई सहयोग संगठन की विस्‍तारित बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड और यूक्रेन संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बाधाएं आई। उन्‍होंने सभी के लिए खादय सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्‍व पर जोर देते हुए कहा कि इस संबंध में शंघाई सहयोग संगठन की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, संगठन के सदस्‍य देशों के बीच आपसी विश्‍वास और सहयोग में विश्‍वास रखता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संगठन को लचीली और विविध तरह की आपूर्ति श्रृंखला बनाने का प्रयास करना चाहिए जिसमें सदस्‍य देशों के बीच बेहतर सम्‍पर्क और पारगमन अधिकारों की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत के युवा और युवा कार्यबल प्रतिस्‍पर्धी है तथा सरकार नवोन्‍मेष और प्रोदयोगिकी क्षेत्र में जन केन्द्रित विकास के मॉडल पर ध्‍यान दे रही है। उन्‍होंने कहा कि भारत में 70 हजार से अधिक स्‍टार्ट-अप हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि इस वर्ष भारत की आर्थिक वृद्धि दर बढकर साढे सात प्रतिशत रहने की संभावना है जो कि विश्‍व की प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍थाओं में सबसे अधिक होगी।

प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज के अधिक उत्‍पादन पर जोर दिया क्‍योंकि 2023 अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन के तहत मोटा अनाज खादय महोत्‍सव आयोजित किया जाना चाहिए।

संगठन के नेताओं के अलावा देशों के पर्यवेक्षक, एस सी ओ के महासचिव, क्षेत्रीय आतंकरोधी ढांचे के कार्यकारी निदेशक, तुर्कमेनिस्‍तान के राष्‍ट्रपति और अन्‍य आमंत्रित सदस्‍य सम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अगले साल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को बधाई दी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.