प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित ‘मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज का ये कार्यक्रम हमारे श्रमिक भाई-बहनों की वर्षों की तपस्या और उनके कई वर्षों के सपनों और संकल्प परिणाम है। मुझे खुशी है कि आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती है, बीजेपी की ये नई सरकार और नए सीएम तथा प्रदेश में ये मेरा पहला सर्वाजनिक कार्यक्रम है और वो भी मेरे श्रमिक भाई-बहनों के लिए होना तथा ऐसे कार्यक्रम में मुझे आने का अवसर मिलना ये मेरे लिए संतोष का विषय है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “आज 224 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया है। आने वाले दिनों में ये राशि हमारे श्रमिकों तक पहुंचेगी। मैं जानता हूं कि आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब आपका भविष्य उज्ज्वल है। इंदौर के लोग 25 दिसंबर को श्रमिकों को न्याय मिलने के दिन के तौर पर याद रखेंगे।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “जब हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का ऐलान किया गया तो इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया था। इस निर्णय ने हमारे श्रमिक भाई-बहनों में त्योहारों के उल्लास को और बढ़ा दिया है। आज का ये आयोजन इसलिए भी विशेष है क्योंकि आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है सुशासन दिवस है, मध्य प्रदेश के साथ अटल जी का संबंध हम सब जानते हैं।”
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज लगभग 92% मतदान हुआ। वहीं,… Read More
ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने… Read More
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्त हो गया। निर्वाचन… Read More
देहरादून में क्षेत्रीय संपर्कता को सुदृढ़ करने और यातायात जाम को कम करने के उद्देश्य… Read More
भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment