प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा में रेवाड़ी पहुंचे। उन्होंने नौ हजार सात सौ पचास करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र की हैं।
इन परियाजनाओं में एक गुरूग्राम मेट्रो रेल की है। इस पर लगभग पांच हजार चार सौ पचास करोड़ रुपये की लागत आएगी। साढ़े 28 किलोमीटर लम्बाई की मेट्रो रेल लाइन मिलेनियम सिटी सेंटर से उद्योग विहार फेस-5 को जोड़ेगी।
देश भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुसार रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स की आधारशिला रखी जाएगी। दो सौ तीन एकड़ में निर्मित होने वाले इस संस्थान पर एक हजार छह सौ पचास करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें सात सौ बीस बिस्तरों का अस्पताल, सौ सीट क्षमता का मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों का नर्सिंग कॉलेज और 30 बिस्तरों के साथ आयुष ब्लॉक होगा।
प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में नवनिर्मित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से समृद्ध इस संग्रहालय पर लगभग 2 सौ 40 करोड़ रुपये की लागत आई है।
प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ भी किया।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment