प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फोन पर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बातचीत की। उपराष्ट्रपति हैरिस ने प्रधानमंत्री को अपनी ‘ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग रणनीति’के तहत भारत सहित अन्य देशों को कोविड-19 टीके बनाने की अमेरिका की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने अमेरिका के निर्णय तथा हाल के दिनों में अमेरिकी सरकार, कंपनियों तथा अमेरिका स्थित भारतीय प्रवासी समुदाय से भारत को प्राप्त सहायता के सभी रूपों और एकजुटता के लिए उपराष्ट्रपति हैरिस की सराहना की।
दोनों नेताओं ने वैक्सीन मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र सहित अमेरिका और भारत के बीच स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाने के जारी प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी की क्षमता तथा महामारी के दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रभाव के समाधान में क्वाड वैक्सीन पहल को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति के सामान्य हो जाने के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति हैरिस का भारत में स्वागत करने की उम्मीद जताई।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment