Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नांदेड में एक रैली को संबोधित करते हुए पहले चरण के मतदान पर संतोष जताया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज नांदेड में एक रैली को संबोधित करते हुए पहले चरण के मतदान पर संतोष जताया। उन्‍होंने लोगों से शेष चरण में भी भारी संख्‍या में मतदान करने की अपील की।

मैं मानता हूं मतदाताओं के मन में भी ये भाव होना चाहिए। मैं मतदान किसी पर उपकार नहीं करता। मैं मतदान करके मेरे देश का भविष्य पक्का करता हूं। मेरे देश के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए मतदान करता हॅू, और इस लिए एन.डी.ए. के भव्‍य विजय की पहले चरण में साफ-साफ आपका सहयोग के बावजूद भी लोकतंत्र के लिए मैं फिर आग्रह करूंगा कि भारी मतदान होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष दोनों के महत्‍व पर जोर देते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्‍होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सरकार ने लाखों महिलाओं को शौचालय उपलब्‍ध कराए, गरीबों के लिए बैंक खाते खुलवाए और डिजिटल इंडिया तथा यूपीआई की शुरुआत की।

कांग्रेस की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने यूपीआई और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया। इसके अलावा कांग्रेस ने महाराष्‍ट्र की कथित तौर पर अनदेखी की। इस रैली में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा सांसद अशोक चव्हाण और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्‍यक्ष तथा केंद्रीय सामाजिक न्‍याय राज्‍य मंत्री रामदास अठावले भी उपस्थित थे।

नांदेड और हिंगोली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

The post प्रधानमंत्री मोदी ने आज नांदेड में एक रैली को संबोधित करते हुए पहले चरण के मतदान पर संतोष जताया appeared first on insamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.