प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री इस सम्मेलन को कल संबोधित करेंगे। तीन दिन का यह सम्मेलन कल शुरू हुआ था और इसका उद्देश्य राज्यों के सहयोग से साझा विकास एजेंडे का मूल्यांकन करना और उसे लागू करना तथा इसमें सुधार करना है।
सम्मेलन में केन्द्र और राज्य सरकारों की भागीदारी को और मजबूत करने तथा सहकारी संघवाद तथा तेज आर्थिक वृद्धि और विकास में बेहतर समन्वय बनाने पर भी विचार-विमर्श हो रहा है। सम्मेलन में सभी राज्यों और केन्द्रशासित क्षेत्रों के मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।
मुख्य सचिवों का सम्मेलन केन्द्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए प्रधानमंत्री का मुख्य विचार है। सम्मेलन का मुख्य विषय प्रोमोटिंग इंटरप्रेनुअरशिप, इम्प्लॉयमेंट एंड स्किलिंग-लेवरेजिंग द डेमोग्राफिक डिविडेंड है। इसके अंतर्गत छह क्षेत्रों विनिर्माण, सेवा, ग्रामीण गैर खेती, शहर, नवीनीकरण ऊर्जा तथा सर्कुलर इकोनॉमी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment