Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज दोपहर तेलंगाना के कामारेड्डी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर तेलंगाना के कामारेड्डी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो वह अपने सभी वायदों को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में हल्‍दी बोर्ड और जनजातीय विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना तथा महिला आरक्षण विधेयक, एक रैंक-एक पेंशन, तीन तलाक और राम मंदिर सहित लागू किये गये अपने वायदों का उदाहरण दिया। उन्‍होंने कहा कि मोदी गारंटियों की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने पर पिछड़ा वर्ग के व्‍यक्ति को मुख्‍यमंत्री बनाने का वायदा किया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो गरीबों के हितों की रक्षा करती है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा अनुसू‍चित जातियों के आरक्षण के वर्गीकरण और लंबे समय तक अन्‍याय झेल चुके मडिगा समुदाय को न्‍याय दिलाने के प्रति वचनबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों का कल्‍याण हमेशा से ही भाजपा की प्राथमिकता रही है और किसान सम्‍मान निधि योजना के अंतर्गत दो लाख 75 हजार करोड रुपये किसानों के बैंक खातों में डाले गये हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

3 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

3 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.