Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज जापान के हिरोशिमा में, जी-7 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जापान के हिरोशिमा में, जी-7 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आयोजन स्‍थल पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने की 21 तारीख से 4 दिन की आधिकारिक यात्रा पर अमरीका यात्रा पर जाएंगे।

जी-7 सम्‍मेलन से इतर, प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति और वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में बोधि पौधा लगाए जाने के लिए प्रधानमंत्री किशिदा को धन्‍यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष मार्च में यह पौधा उपहार स्‍वरूप दिया था। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्‍यापार, अर्थव्‍यवस्‍था और संस्‍कृति सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में भारत-जापान मित्रता को प्रगाढ बनाने के उपायों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री किशिदा ने जी-7 और जी-20 की अपनी-अपनी अध्‍यक्षता के दौरान परस्‍पर तालमेल बढाने तथा ग्‍लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने के प्रयासों पर भी चर्चा की। उन्‍होंने सम-समायिक क्षेत्रीय घटनाक्रम और हिंद-प्रशांत में सहयोग बढ़ाने पर विमर्श किया। दोनों नेताओं ने आपसी सामरिक और वैश्विक साझेदारी को अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की। वार्ता में शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन, पर्यावरण अनुकूल जीवन-शैली, ग्रीन हाइड्रोजन, उच्‍च प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे, आतंकवाद से मुकाबले और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सुधार के मुद्दे शामिल थे।

दक्ष‍िण कोरिया के राष्‍ट्रपति यून सुक योल के साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की वार्ता बहुत सार्थक रही। दोनों नेताओं ने विकास के प्रमुख क्षेत्रों में देनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ करने के उपायों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने व्‍यापार और निवेश, उच्‍च प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर व‍िनिर्माण, रक्षा, सेमीकंडक्‍टर और संस्‍कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति व्‍यक्‍त की। प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति योल ने जी-20 की भारत की अध्‍यक्षता और दक्षिण कोरिया हिन्‍द-प्रशांत रणनीत‍ि पर भी वार्ता की।

प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन चिन से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्‍यापार और निवेश, रक्षा, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण, ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन विकास, संस्‍कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्‍ज के साथ भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा तथा उनमें प्रगति का आकलन किया।

जी-7 सम्‍मेलन में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी, उनमें परमाणु निरस्‍त्रीकरण, आर्थिक मजबूती और सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दे, पर्यावरण और ऊर्जा, खाद्य और स्‍वास्‍थ्‍य तथा विकास शामिल हैं। इसके अलावा डिजिटीकरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर भी चर्चा होगी। जापान ने ऑस्‍ट्रेलिया, ब्राजील, कोमोरॉस, कुक आइलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और संयुक्‍त राष्‍ट्र सहित कुछ अन्य अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों को भी सम्‍मेलन में आमंत्रित किया है।

भारत अब तक नौ बार जी-7 आउटरीच सम्‍मेलनों में भागीदारी कर चुका है। इससे शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारत की हिस्‍सेदारी के महत्व का पता चलता है। इस वर्ष जी-7 सम्‍मेलन के भागीदार देशों में ब्राजील और इंडोनेशिया भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जापान में हैं। वे कल शाम पापुआ न्यू गिनी जाएंगे और 22 मई को आस्ट्रेलिया पहुंचेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.