प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम कृष्णा के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक उत्कृष्ट नेता के रूप में उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्हें कर्नाटक में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जाना जाता हैं।
एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा:
“श्री एसएम कृष्णा जी एक उत्कृष्ट नेता थे। समाज के सभी वर्गों के लोग उनकी प्रशंसा करते थे। उन्होंने सदैव दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के लिए, विशेषकर बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्मरण किया जाता है। श्री एसएम कृष्णा जी एक प्रखर पाठक और विचारक भी थे।
“पिछले कुछ वर्षों में मुझे श्री एसएम कृष्णा जी के साथ संवाद के कई अवसर मिले हैं और मैं उन वार्तालापों को सदैव याद रखूंगा। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।”
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment