Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तर प्रदेश की बस्‍ती में सांसद खेल महाकुम्‍भ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में सांसद खेल महाकुम्भ-2022-23 के द्वितीय चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं को खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में खेलों के प्रति सोच बदल रही है, जिससे ओलिम्पिक्स और पैरा-ओलिम्पिक्स में भारत का अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवा वर्ग के पास आज खेल के क्षेत्र में अपार अवसर हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने उनका आह्वान किया कि वे अपनी नियमित दिनचर्या में योग और मोटे अनाज का उपयोग करें तथा बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए अपने खानपान का चार्ट बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि न्यू इंडिया आज खेलों के क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के सभी प्रयास कर रहा है और सरकार खिलाड़ियों को हर प्रकार की सहायता दे रही है और खेलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ जैसे आयोजन देश में खिलाड़ियों को नई दिशा देंगे। लगभग दो सौ सांसद इस खेल महाकुंभ का आयोजन कर रहे हैं, जो देश के अधिकांश युवाओं के लिए फायदेमंद होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वर्तमान में खेलों के क्षेत्र में रेकार्ड बना रहा है और अब खेलों में भारत के कार्य प्रदर्शन की विश्वभर में चर्चा की जाती है और हमें नए लक्ष्य हासिल करने हैं और खेल आयोजनों में नए रेकार्ड बनाने हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में खिलाड़ियों को देश में अधिक अवसर मिल रहे हैं और विश्वविद्यालय और शीतकालीन खेल जैसे कई आयोजन किए जा रहे हैं। सरकार खिलाड़ियों को हर प्रकार की सहायता दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल टीम भावना विकसित करने के लिए उपयोगी है ताकि चिंतामुक्त बना जा सके। गांवों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान निर्मित करने की प्रक्रिया जारी है और लगभग 34 हजार ग्राम पंचायतों में पहले ही भूमि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उभरते खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अलग से राशि आवंटित की है और ओलिम्पिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वालों को छह करोड़ रुपये की राशि का पुरस्कार दिया जा रहा है।

लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा वर्ष 2021 बस्ती में सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन कराया जा रहा है। प्रथम चरण 10 से 16 दिसम्बर 2020 के बीच आयोजित किया गया था और दूसरा चरण आज से 28 जनवरी 2023 तक के लिए आयोजित किया गया है। खेल महाकुम्भ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी ,शतरंज, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का इंडोर और आउटडोर आयोजन किया जाता है। इनके अलावा निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजित किए गए हैं। खेल महाकुम्भ एक नई पहल है। इससे बस्ती ज़िले और आस पास के क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभाओं को दिखाने का अवसर मिलेगा और खेल को करियर के एक विकल्प के रूप में चुनने की प्रेरणा मिलेगी। खेल महाकुंभ क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना उत्पन्न करने का भी प्रयास है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.