Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के दम पर बनेगा, इसीलिए सरकार छोटे किसानों, पशुपालकों, दस्तकारों, कारीगरों और उद्यमियों की सहायता कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने करखियांव इलाके में अमुल डेयरी संयत्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस संयत्र से समूचे क्षेत्र के तीन लाख से अधिक किसानों की आय बढ़ेगी। उन्‍होंने कहा कि बनास डेयरी संयत्र भी किसानों और पशुपालकों को बेहतर पशु नस्लों और बेहतर चारे के बारे में जागरूक और प्रशिक्षित करेगा।

प्रधानमंत्री ने पशुपालन से जुड़ी महिलाओं को आय प्रदान करने में गीर प्रजाति की गायों की भूमिका का उल्लेख किया। उन्‍होंने कहा कि पशुपालन एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमारी बहनें सबसे अधिक जुड़ी हुई हैं। उन्‍हें आत्मनिर्भर बनाने का यह एक बड़ा माध्यम भी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार, किसानों को अन्न और ऊर्जा दाता बनाने के साथ-साथ खाद दाता बनाने पर भी काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने आज जिन प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया उनमें बुनकरों के लिए रेशम कपड़ा प्रिंटिंग सामान्य सुविधा केंद्र और पर्यटन तथा आध्यात्मिक पर्यटन से संबंधित कई परियोजनाएं शामिल हैं। उन्‍होंने वाराणसी में राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान की आधारशिला भी रखी।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ऋषि गोवर्धन क्षेत्र में संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सार्वजनिक समारोह में भाग लिया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार सब के लिए काम कर रही है और सभी सरकारी योजनाएं देश के प्रत्येक नागरिक के लिए हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सरकार का आदर्श वाक्य है।

कोरोना संकट के दौरान सरकार के कार्यों का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने इस दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कोई योजना नहीं है जो इतनी बड़ी आबादी को इस प्रकार की सुविधा प्रदान करती हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार गरीब लोगों और विशेषकर अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए साफ दिल सच्‍चे इरादे से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में दलित विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति दोगुनी की गई है।

प्रधानमंत्री आज सवेरे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में अपने पहले कार्यक्रम में काशी संसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

उन्‍होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया के सामने विकास की मिसाल कायम करने जा रहा है और ये उनकी गारंटी है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.