Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, भारत-अमरीकी साझेदारी लोकतंत्र के भविष्य के लिए शुभ है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमेरिका मिलकर विश्व को बेहतर भविष्य प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-अमरीकी साझेदारी लोकतंत्र के भविष्य के लिए शुभ है। उन्होंने कहा कि अमरीका सबसे पुराना और भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी संस्कृति ही विचार और अभिव्यक्ति आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारी रगों में है और हम अमेरिका के साथ खास रिश्ता साझा करते हैं। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आधुनिक भारत में महिलाएं हमें बेहतर भविष्य की ओर ले जा रही हैं। भारत का दृष्टिकोण सिर्फ महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाला विकास नहीं है। यह महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का है जहां महिलाएं प्रगति की यात्रा का नेतृत्व करती हैं। एक साधारण आदिवासी पृष्ठभूमि से निकलकर एक महिला हमारी राष्ट्रप्रमुख बनी हैं। लोकतंत्र, समावेश और स्थिरता की भावना हमें परिभाषित करती है। भारत अपने ग्रह के लिए जिम्मेदार होते हुए भी विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और हम उसकी संतान हैं। भारतीय संस्कृति पर्यावरण और हमारे ग्रह का गहरा सम्मान करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया में परिवर्तन के साथ हमारी संस्थाओं को भी बदलना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो शताब्दियों में महान अमरीकी और भारतीय शख्सियतों के जीवन ने दोनों देशों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर और महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्तियों के जीवन से भारत और अमरीका दोनों ही प्रेरित हुए हैं जिससे दोनों देशों के बीच संबंध गहरे बने हैं।

इससे पहले, उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के बीच भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई ।

संबोधन के बाद प्रधानमंत्री राजकीय भोज के लिए व्हाइट हाउस पहुंचें। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पत्नी जिल बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रि भोज का आयोजन किया। इस आयोजन के लिए दोनों को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के लोगों की उपस्थिति ने इस शाम को और विशेष बना दिया है।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छा समय बिताया और आज का यह आयोजन भारत और अमरीका के बीच मैत्री के अटूट बंधन का जश्न मनाने का अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी 23 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

13 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

14 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

2 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

2 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

2 days ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

2 days ago

This website uses cookies.