प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में उभरते हालात और इस क्षेत्र तथा दुनिया पर पड़ने वाले इसके प्रभावों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने यह विचार व्यक्त किया कि दो रणनीतिक साझेदारों के लिए एक साथ काम करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं।
दोनों नेताओं ने कोविड महामारी से उत्पन्न हुई चुनौतियों के बावजूद दोनों देशों के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कोविड महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई विशेष रूप से ‘स्पुतनिक वी’ टीके की आपूर्ति और उत्पादन में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग की सराहना की।
दोनों नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक और पूर्वी आर्थिक मंच यानी ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में भारत की भागीदारी सहित आगामी बहुपक्षीय कार्यक्रमों पर भी बात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें अगले द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा का इंतजार है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से अफगानिस्तान की स्थिति पर संपर्क में रहने पर सहमति जताई।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment