प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईज ऑफ लिविंग यूजिंग टेक्नोलॉजी’ विषय पर वेबिनार को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज के बजट वेबिनार का विषय बहुत महत्वपूर्ण है। 21वीं सदी का बदलता हुआ भारत अपने नागरिकों को टेक्नोलॉजी की ताकत से लगातार नागरिकों को सशक्त कर रहा है: ‘अनलीशिंग द पोटेंशियल। बीते वर्षों में हमारी सरकार के हर बजट में टेक्नोलॉजी के मदद से देश के लोगों की ईज ऑफ लिविंग बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इस बार के बजट में भी टेक्नोलॉजी के साथ-साथ मानवीय स्पर्श को प्राथमिकता देने का हमारा प्रयास रहा।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जीरो डिफेक्ट,जीरो इफेक्ट’ हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारी क्वालिटी में कोई समझौता नहीं होना चाहिए और उसमें टेक्नोलॉजी बहुत मदद कर सकती है। हम टेक्नोलॉजी की मदद से प्रोडक्शन में बहुत फिनिश-वे में प्रोडक्ट लेकर आ सकते हैं और तभी ग्लोबल मार्केट हम कैप्चर कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, टेक्नोलॉजी हर किसी तक सही और सटीक इंफॉर्मेशन पहुंचाकर सबको आगे बढ़ने का समान अवसर दे रही है। हमारी सरकार टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर इंवेस्ट कर रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा, जनधन खाते, आधार और मोबाइल इन तीनों के कारण करोड़ों गरीबों के खाते में सीधे पैसा भेजना संभव हुआ है। उसी प्रकार से टेक्नोलॉजी, आरोग्य सेतु और CoWIN एप का महत्वपूर्ण साधन बनी। इससे कोरोना के दौरान ट्रेसिंग और वैक्सीनेशन में बड़ी मदद मिली।
प्रधानमंत्री ने कहा, एक जमाना था जब हमारे देश में सरकार की प्राथमिकताओं में बहुत ज्यादा विरोधाभास नजर आता था। समाज का एक वर्ग ऐसा था जो चाहता था कि उनके जीवन में हर कदम पर सरकार का प्रभाव हो यानी सरकार उनके लिए कुछ न कुछ करें। लेकिन पहली की सरकार के समय इस वर्ग ने अभाव ही महसूस किया। हमारी सरकार के बीते कुछ वर्षों के प्रयासों से अब ये स्थिति बदलने लगी है। हमारा प्रयास हर गरीब के जीवन को आसान बना रहा है और उनकी ईज ऑफ लिविंग बढ़ा रहा है।
2026 Suzuki XL7 Facelift की लीक तस्वीरों ने बढ़ाई उत्सुकता, ग्लोबल डेब्यू से पहले सामने… Read More
अभिषेक शर्मा ने T20I क्रिकेट में बनाया नया इतिहास, सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में… Read More
मुंबई में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा! खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की… Read More
रिहान अहमद ने खोला अपनी सफलता का राज इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रिहान अहमद… Read More
Belgium और Senegal के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनिया की नजर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में Belgium… Read More
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026 का धमाकेदार आगाज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment