प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज शाम आस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचे।
प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एलबनीज़ी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मोदी के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन करेंगे। विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री गवर्नर जनरल डेविड हरले के साथ भी बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आस्ट्रेलिया की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे। वे भारतीय समुदाय को भी सम्बोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के बारे में विदेश सचिव ने कहा कि हिंद प्रशांत द्वीपीय सहयोग मंच – एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन से प्रशांत महासागर क्षेत्र के विभिन्न द्पीय देशों के साथ भारत के संबंध प्रगाढ करने में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन से प्रशांत महासागर क्षेत्र के द्पीय देशों के नेताओं को क्षेत्रीय प्राथमिकताओं, हितों और भारत के साथ संबंध पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिला।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment