प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में ‘गोवा मुक्ति समारोह दिवस’ में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह के दौरान ‘आपरेशन विजय’ के स्वतंत्रता सेनानियों और वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा मुक्ति आंदोलन के सेनानियों के योगदान को याद किया।
गोवा पहुंचने के बाद आज तीसरे पहर प्रधानमंत्री मोदी ने पणजी के आजाद मैदान में शहीदी स्मारक पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने मिरामारा तट पर फ्लाई पास्ट और सेल परेड का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में 650 करोड़ रूपये लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास भी किया।
गोवा मुक्ति दिवस भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा चलाये गये ‘आपरेशन विजय’ की सफलता के उपलक्ष्य में हर वर्ष 19 दिसम्बर को मनाया जाता है। 1961 में गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment