Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी को राष्‍ट्र-निर्माण में अनुकरणीय योगदान के लिए आज शाम प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज शाम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। यह पुरस्‍कार भारत रत्‍न लता मंगेशकर की स्मृति में शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को प्रेरणा स्रोत बताते हुए प्रतिष्‍ठान ने कहा कि वे देश के गौरवशाली इतिहास के महानतम नेताओं में है।

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेता है जिन्होंने भारत को वैश्विक नेतृत्व के रास्ते पर खडा किया है। पीएम मोदी को एक प्रेरणा के रूप में गौरवान्वित करते हुए प्रतिष्ठान ने आगे कहा कि वास्तव में वे हमारे महान राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास में देखे गए महानतम नेताओं में से एक है। प्रतिष्ठान ने आगे कहा है कि राष्ट्र और उसके नागरिकों के प्रति अग्रणी, दैदिप्यमान और अनुकरणीय योगदान दिया हो, ऐसे व्यक्तियों को हर साल यह पुरस्कार दिया जाएगा। प्रख्यात गायक राहुल देशपांडे, अभिनेत्री आशा पारेख और अभिनेता जैकी श्रॉफ और मुंबई के डब्बा वालों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वरलतांजली ये सांगितिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.