Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी की 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर गुयाना के राष्ट्रपति के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के अवसर पर कोऑपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुयाना के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की। राष्ट्रपति इरफान अली 8-14 जनवरी 2023 के दौरान भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं और 17वें पीबीडी में मुख्य अतिथि हैं।

दोनों नेताओं ने ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के विकास, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार और रक्षा संबंधों के क्षेत्र में सहयोग सहित कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत और गुयाना के लोगों के बीच मित्रता के 180 साल पुराने ऐतिहासिक संबंधों को याद किया तथा उन्हें और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

राष्ट्रपति इरफान अली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 10 जनवरी 2023 को प्रवासी भारतीय दिवस के समापन सत्र और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे। वे 11 जनवरी को इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भी भाग लेंगे।

इंदौर के अलावा, राष्ट्रपति अली दिल्ली, कानपुर, बेंगलुरु और मुंबई भी जायेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.