Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी की जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज के साथ नई दिल्‍ली में वार्ता जा‍री

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज के साथ नई दिल्‍ली में वार्ता कर रहे हैं। दोनों नेता पिछले वर्ष मई में छठी अंतर-सरकारी परामर्श बैठक के परिणामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे रक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, प्रतिभाओं की आवाजाही को सरल बनाने और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढाने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। पिछले एक वर्ष के दौरान यह दोनों नेताओं की चौथी मुलाकात है। इससे भारत और जर्मनी के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों का पता चलता है। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ आज भारत की दो दिन की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे। उनके साथ वरिष्‍ठ अधिकारियों और व्यापारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्‍डल भी है। दोनों नेता प्रमुख व्‍यापारिक प्रतिनिधियों और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। चांसलर शोल्‍ज़ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। वर्ष 2011 में द्विवार्षिक अंतर-सरकारी परामर्श व्‍यवस्‍था स्‍थापित होने के बाद, यह किसी जर्मन चांसलर की पहली भारत यात्रा है। अंतर-सरकारी परामर्श में, दोनों देशों के मंत्री अपने कार्यक्षेत्र के विषयों पर चर्चा करते हैं और इस चर्चा के परिणाम की जानकारी अपने शासनाध्यक्षों को देते हैं। भारत और जर्मनी की साझेदारी साझा मूल्‍यों, विश्वास और आपसी समझ पर आधारित है। बढ़ते निवेश, मज़बूत व्‍यापारिक संबंधों तथा हरित और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग के कारण दोनों देशों के संबंध प्रगाढ हुए हैं। बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत और जर्मनी के बीच सहयोग बढ़ा है–विशेषकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सुधार के मुद्दे पर।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.