प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 5वें विवा टेक आयोजन में मुख्य भाषण देंगे। प्रधानमंत्री को विवा टेक 2021में मुख्य भाषण देने के लिए सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
आयोजन के अन्य प्रमुख वक्ताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और विभिन्न यूरोपीय देशों के मंत्री/सांसद शामिल हैं। इस कार्यक्रम में एप्पल के सीईओ टिम कुक, फेसबुक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग, और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ जैसे कॉरपोरेट नेताओं की भागीदारी भी होगी।
विवा टेक यूरोप में सबसे बड़ी डिजिटल और स्टार्टअप आयोजनों में एक है। इसका आयोजन 2016 के बाद से हर वर्ष पेरिस में किया जाता है। इसका आयोजन संयुक्त रूप एक प्रमुख विज्ञापन और विपणन समूह पब्लिसिज ग्रुप और अग्रणी फ्रांसीसी मीडिया समूहलेस इकोसद्वारा किया जाता है। यह प्रौद्योगिकी नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम के हितधारकों को एक साथ लाता है। इस आयोजन में प्रदर्शनियां, पुरस्कार, पैनल चर्चा और स्टार्टअप प्रतियोगिताएं शामिल की जाती हैं। विवाटेक का 5वां संस्करण 16-19 जून 2021 को आयोजित किया जाना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment