प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उत्तर प्रदेश की एक दिन की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में राष्ट्रव्यापी योजना प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे।
64 हजार एक सौ अस्सी करोड़ रूपए की लागत वाली इस केन्द्र-समर्थित योजना का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 2025-26 तक स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाओं की खामियां दूर करना, निगरानी व्यवस्था स्थापित करना और स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
कोविड महामारी को देखते हुए इस योजना का मुख्य लक्ष्य सभी समुदायों को महामारी और स्वास्थ्य संकट से निपटने में आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अनेक विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी सिद्धार्थ नगर में सात नव-निर्मित मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी करेंगे और सिद्धार्थ नगर और वाराणसी में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment