Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी कल रामनवमी के अवसर पर जूनागढ़ के गथिला स्थित उमिया माता मंदिर के 14वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रामनवमी के अवसर पर 10 अप्रैल, 2022 को दोपहर 1 बजे गुजरात के जूनागढ़ के गठिला स्थित उमिया माता मंदिर के 14वें स्थापना दिवस समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।

मंदिर का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी ने 2008 में किया था, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। प्रधानमंत्री द्वारा 2008 में दिए गए सुझावों के आधार पर, मंदिर ट्रस्ट ने विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से संबंधित अपने दायरे का विस्तार किया है, जैसे निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन और आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण आदि।

उमिया मां को कदवा पाटीदारों की कुलदेवी माना जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

33 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.