Categories: STATE NEWS

प्रधानमंत्री मोदी कल अचानक सीबीएसई की कक्षा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ बातचीत में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अचानक सीबीएसई की कक्षा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ बातचीत में शामिल हुए। इस संवाद का आयोजन शिक्षा मंत्रालय ने किया था और इसमें विद्यार्थियों के माता-पिता भी शामिल थे। देश के विभिन्न हिस्सों के विद्यार्थी वर्चुअल माध्‍यम से बातचीत से जुड़े थे। इस दौरान गैर-हिंदी क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने आत्‍मीयता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने उन छात्रों से बात करते समय उनकी भाषा के ही कुछ शब्‍दों का प्रयोग किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों की सकारात्मकता और व्यावहारिकता की सराहना करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि विद्यार्थी सभी कठिनाइयों और चुनौतियों को अपनी ताकत में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही देश की ताकत भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों के अनुभव बहुत महत्वपूर्ण हैं और जीवन के हर पडाव में उपयोगी होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान, छात्रों ने इन पाठों को नए तरीके से सीखा और मौजूदा कठिन समय में देश की टीम भावना की ताकत देखी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के लिए कुछ योगदान करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परिवार के साथ योग करने के लिए भी कहा। उन्होंने छात्रों से टीकाकरण पंजीकरण में अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों की मदद करने का भी आग्रह किया।

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

6 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

9 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

18 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

2 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

3 days ago

This website uses cookies.