Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल वार्ता की; कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मंगोलिया के राष्‍ट्रपति खुरेलसुख उखना ने आज नई दिल्‍ली में शिष्‍टमण्‍डल स्‍तर की वार्ता की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने मानवीय सहायता, मंगोलिया में धरोहर स्‍थल के जीर्णोद्धार, आव्रजन, भू-विज्ञान और खनिज संसाधनों में सहयोग, सहकारिता को बढावा देने और डिजिटल समाधान साझा करने के बारे में समझौता ज्ञापनों का आदान प्रदान किया। इस अवसर पर साझा विरासत के प्रतीक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति उखना ने एक स्‍मारक टिकट भी जारी किया।

भारत और मंगोलिया अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष और स्‍ट्रैटर्जिक पार्टनरशिप के दस वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर आज हमने एक ज्‍वॉइंट पोस्‍टर स्‍टैम्‍प जारी किया है। जो हमारी साझा विरासत, विविधता और गहरे सभ्‍यतागत संबंधों का प्रतीक है।

संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने मंगोलिया के नागरिकों को निशुल्‍क ई-वीजा देने का निर्णय लिया है। उन्‍होंने कहा कि भारत, मंगोलिया से युवा सांस्‍कृतिक दूतों की वार्षिक भारत यात्रा को प्रायोजित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल राजनयिक आधार पर नहीं बल्कि इनके बीच आध्‍यात्मिक और भावपूर्ण संबंध भी हैं। उन्‍होंने कहा कि मंगोलिया में बौद्ध धर्म के विकास में नालंदा विश्‍वविद्यालय ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मंगोलिया के विकास में एक भरोसेमंद साझेदार रहा है।

हमने आपसी साझेदारी को स्‍ट्रेटर्जिक पार्टनरशिप का रूप दिया था। पिछले एक दशक में इस पार्टनरशिप के हर आयाम में नई गहराई आई है, नया विस्‍तार आया है। हमारा रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है। ट्रेनिंग कार्यक्रमों से लेकर, दूतावास में डिफेंस अटैशे की नियुक्ति तक हमने कई नई पहल की है। मंगोलिया के सीमा सुरक्षाबलों के लिए भारत नए कैपेसिटी बिलिंग प्रोग्राम भी प्रारंभ करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की एक अरब सत्‍तर करोड अमरीकी डॉलर की ऋण सुविधा से बन रही तेल रिफायनरी परियोजना मंगोलिया की ऊर्जा सुरक्षा को नया बल देगी।

इस अवसर पर मंगोलिया के राष्‍ट्रपति उखना ने तेल रिफायनरी परियोजना में पूर्ण सहायता के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल सहयोग में समझौता ज्ञापन भी दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक समझौता है। इससे पहले, मंगोलिया के राष्‍ट्रपति राजघाट गए और राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। राष्‍ट्रपति उखना चार दिन की भारत यात्रा पर हैं।

राष्‍ट्रपति उखना आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। मंगोलिया के राष्‍ट्रपति के साथ कैबिनेट मंत्रियों, संसद सदस्‍यों, वरिष्‍ठ अधिकारियों, कारोबारी प्रमुखों और सांस्‍कृतिक प्रतिनिधियों का उच्‍चस्‍तरीय शिष्‍टमंडल भी आया है। राष्‍ट्रपति उखना की राष्‍ट्रपति के तौर पर भारत की यह पहली यात्रा है।

Leave a Comment

Recent Posts

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

11 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

13 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

13 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More

15 hours ago

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.