Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और प्रोत्‍साहन देने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने नई दिल्ली में कहा कि भूटान नरेश ने प्रधानमंत्री मोदी को भूटान में की गई सुधार पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भूटान के सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया। विनय मोहन क्‍वात्रा ने कहा कि दोनों देशों ने आर्थिक और विकास साझेदारी, व्यापार सुविधा उपायों और व्यापार, सम्‍पर्क, निवेश, ऊर्जा और अंतरिक्ष तथा स्टार्टअप सहित नए क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

विदेश सचिव ने कहा कि भारत भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए अपना सहयोग बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि भारत भूटान से कृषि उत्‍पादों के निर्यात के लिए एक अतिरिक्त स्टैंडबाय क्रेडिट सुविधा और दीर्घकालिक स्थायी व्यवस्था को साकार करने के लिए भी काम करेगा। उन्होंने कहा कि देश पेट्रोलियम और कोयले जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं की सुनिश्चित आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक द्विपक्षीय व्यवस्था विकसित करने के लिए भी काम करेगा।

इससे पहले जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भूटान नरेश से भेंट की। जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट करेंगे।

भूटान नरेश भारत की तीन दिन की यात्रा पर हैं। भूटान नरेश के साथ विदेश मंत्री डॉ. तांडी दोरजी और कई वरिष्ठ अधिकारी आए हैं। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की यात्रा भारत और भूटान की घनिष्ठ साझेदारी को अधिक मजबूती देगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.