Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने दक्षिण अफ्रीका में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाक़ात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने वर्ष 2020 में संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने के बाद, पिछले पाँच वर्षों के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी सहयोग में आई मज़बूती और विस्तार पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने भारत में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर संवेदना और एकजुटता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ वैश्विक लड़ाई को और सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने राजनीतिक एवं रणनीतिक मुद्दों, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, महत्वपूर्ण खनिज, प्रौद्योगिकी, गतिशीलता, शिक्षा तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि उच्च-स्तरीय संपर्कों की निरंतरता ने द्विपक्षीय संबंधों को ठोस गति प्रदान की है। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और भी ऊँचाइयों तक ले जाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

Leave a Comment

Recent Posts

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावित देशों से युद्धपोत भेजने का आग्रह किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने तेहरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए… Read More

1 hour ago

भारत ने अफगानिस्‍तान में पाकिस्‍तान के हमलों की निंदा की, हमले में कई लोगों की मौत

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। इन हमलों में… Read More

1 hour ago

सरकार ने कैप्टिव पावर फ्रेमवर्क को मजबूत करने और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत नियमों में संशोधन किया

भारत सरकार ने विद्युत (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसमें कैप्टिव जनरेटिंग प्लांट्स… Read More

15 hours ago

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र में दो कोयला गैसीकरण परियोजनाओं का भूमि पूजन किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के अपने दो दिवसीय दौरे… Read More

15 hours ago

भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने लगभग 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने आज तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित… Read More

17 hours ago

अमित शाह ने पंजाब के मोगा से भाजपा के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के मोगा जिले से अगले वर्ष होने… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.