प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन के साथ टेलीफोन पर बात की और भारत-यू.एस. व्यापक वैश्विक सामरिक भागीदारी पर संतोष जताया। दोनों नेताओं ने पारस्परिक रूप से लाभदायक एयर इंडिया और बोइंग के बीच ऐतिहासिक समझौते की घोषणा का स्वागत किया, जोकि दोनों देशों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोइंग और अन्य अमेरिकी कंपनियों को भारत में बढ़ते नागरिक उड्डयन क्षेत्र के कारण उत्पन्न होने वाले अवसरों का उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया।
दोनों नेताओं ने हाल ही में वाशिंगटन डी.सी. में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों को लेकर पहली बैठक का स्वागत किया। उन्होंने अंतरिक्ष, सेमी-कंडक्टर, आपूर्ति श्रृंखला, रक्षा सह-उत्पादन और साझा-विकास और ज्ञान-नवीन पारिस्थितिक तंत्र के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति, दोनों देशों के बीच आमलोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए, जो पारस्परिक रूप से लाभप्रद रहे हैं। दोनों नेताओं ने इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए भारत में चल रही जी-20 अध्यक्षता के दौरान एक दूसरे के संपर्क में रहने पर भी सहमति व्यक्त की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment