Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज से दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में शुरू हो रहे जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में शुरू हो रहे जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन के एजेंडे को आकार देने वाले प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। इनमें ग्लोबल साउथ कि चिंताएं, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा परिवर्तन और वैश्विक शासन में सुधार शामिल हैं। श्री मोदी का आज कई द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। उद्घाटन सत्र “समावेशी और सतत आर्थिक विकास – कोई पीछे न छूटे” पर केंद्रित होगा। जी-20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। ये वैश्विक आर्थिक स्थिरता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शुरुआत में जी-20 में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल थे। 2023 में भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। भारत की जी-20 अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी के समावेशी, महत्वाकांक्षी और निर्णायक दृष्टिकोण के अनुरूप थी। जिसे वैश्विक चुनौतियों के निपटने के लिए आदर्श माना जाता है।

वर्ष 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी का 12वाँ जी20 शिखर सम्मेलन है। इस वर्ष का सम्मेलन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह पहली बार है जब यह सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप पर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष का विषय “एकजुटता, समानता और स्थिरता” है। अपनी अध्यक्षता में, दक्षिण अफ्रीका ने प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें आपदा प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना, कम आय वाले देशों के लिए ऋण स्थिरता सुनिश्चित करना, न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन के लिए वित्त जुटाना और समावेशी तथा सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों का दोहन शामिल है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की दृढ़ता, एकता और सभ्यतागत शक्ति का शाश्वत प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य… Read More

13 hours ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और संवेदनशील पहल की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता… Read More

15 hours ago

DRDO और भारतीय वायु सेना ने सामरिक उन्नत रेंज संवर्धन हथियार का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 7 मई, 2026… Read More

15 hours ago

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच रोकी

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच पर… Read More

19 hours ago

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ को गैर कानूनी बताया

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ… Read More

19 hours ago

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.